http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

केरोसिन अब राशन और पेट्रोल पम्प पर भी उपलब्ध हो सकेगा!

top-news
  • 31 Mar, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

मारवाड़ अलख, बीकानेर। अमेरिका इजरायल और ईरान के महायुद्ध के कारण तेल पर काफी परेशानी को लेकर भारत सरकार की तैयारियां युद्धस्तर पर है।

केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी केरोसिन मिल सकेगा। अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी। हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *