http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

प्रकृति प्रेमियों को मिला अनूठा अनुभव, गिद्ध संरक्षण क्षेत्र बना आकर्षण का केंद्र*

top-news
  • 10 Jan, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

*अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान जोड़बीड़ में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन*

*
बीकानेर,10 जनवरी।अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के अंतर्गत पर्यटन गतिविधियों को और अधिक समृद्ध एवं विविधतापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जोड़बीड़ क्षेत्र में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। डीएफओ ( वाइल्डलाइफ)  श्री संदीप कुमार छल्लाणी ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल के दौरान लव कुश वाटिका और जोड़बीड़ में नेचर वॉक व बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया गया।  इस फेस्टिवल में देश–विदेश से आए पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

श्री छल्लाणी ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल के दौरान सैलानियों को जोड़बीड़ स्थित गिद्ध संरक्षण क्षेत्र में गिद्धों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिली, जो पर्यटकों, पक्षी प्रेमियों एवं वन्यजीव फोटोग्राफरों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों को भी देखने का अवसर मिला।

श्री छल्लाणी ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार, संरक्षण की आवश्यकता तथा जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बर्ड फेस्टिवल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य जीवों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया। सैलानियों ने जोड़बीड़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और इस अनूठे आयोजन की सराहना की।

विदित है कि जोड़बीड़ में 6 प्रकार के गिद्ध की प्रजाति के अलावा 10 से अधिक शिकारी पक्षी चील, बाज, शिखरा इत्यादि की प्रजाति पाई जाती है। इसके अलावा मरू लोमड़ी, चिंकारा, सरीसृप प्रजाति के जीव जंतु भी बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Georgia Smith

Hi there, I'm Georgia, and I've been creating powerful digital solutions for over 8 years as a web designer. Together with my knowledgeable staff, I am an expert in e-commerce, WordPress, and Shopify development, backed by PPC, social media, and SEO tactics. Our purpose is to provide quantifiable online growth by coordinating design with business objectives. Every project we work on is designed to satisfy customer demands and provide outcomes. I'd be pleased to show you samples of our work and provide adjustable prices to meet your needs. Thank you Georgia | Founder & Marketing Director Toll Free: +1 800 240 2815 http://wa.me/917042524727 Note: – If you’re not Interested in our Services, send us NO. Your website: marwaralakh.com