http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

बीकानेर मूल के जय प्रकाश पुरोहित को पुणे महानगर पालिका में पार्षद मनोनीत

top-news
  • 10 Mar, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

*बीकानेर मूल के जयप्रकाश पुरोहित पुणे महानगर पालिका में पार्षद मनोनीत*

बीकानेर मूल के जय प्रकाश पुरोहित को पुणे महानगर पालिका में पार्षद मनोनीत किया गया है। पुरोहित मूल रूप से बीकानेर के बारहगुवाड़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। जय प्रकाश पुरोहित के पिता स्व. राधा किशन पुरोहित का भी महाराष्ट्र की राजनीति में अच्छा प्रभाव रहा है। उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के कारण उन्हें विशेष पहचान मिली थी।
परिवार की इसी राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि को आगे बढ़ाते हुए जय प्रकाश पुरोहित भी लंबे समय से संगठन और समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उनके इस मनोनयन पर बीकानेर और पुणे में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *