*भगवामय हुआ शहर, गूंजे जय श्री राम के जयकारे, हर्षोल्लास से निकली धर्मयात्रा*
*भगवामय हुआ शहर, गूंजे जय श्री राम के जयकारे, हर्षोल्लास से निकली धर्मयात्रा*
*एक साथ नजर आई भक्ति और मस्ती*
*महाराष्ट्र से आए बैंड ने लोगों को थिरकने को किया मजबूर*
बीकानेर। चैत्र प्रतिपदा पर गुरुवार को आस्था और हर्षोल्लास के साथ धर्मयात्रा निकाली गई। एमएम ग्राउंड से शुरू हुई ये धर्मयात्रा जूनागढ़ पहुंची। जहां मां भारती की आरती की गई।
हिंदू नववर्ष की शुरुआत यानि चैत्र प्रतिपदा (नवरात्रि) पर आयोजित इस धर्मयात्रा में लोगों का सैलाब देखने को मिला। धर्मयात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। एमएम ग्राउंड से शुरू हुई यह यात्रा नाथूसर गेट, बारहगुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, दाऊजी मंदिर रोड, कोटगेट, महात्मा गांधी रोड, शार्दूलसिंह सर्किल होते हुए जूनागढ़ पहुंची। रैली की समाप्ति पर महाआरती का आयोजन किया गया। यात्रा में ऊंट,घोड़े,रथ और बैंड-बाजों की धूम के साथ आस्था और धर्म ध्वजा फहराते हुए हिन्दू नववर्ष का आगाज किया गया। धर्मयात्रा में महाराष्ट्रियन बैंड पुणे के साथ ऊंट, घोड़ों के साथ ही 15 रथों पर संत-महात्मा और सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा भी की गई। यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहें इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। वहीं प्रशासन की ओर से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित सभी व्यवस्थाएं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए की गई। धर्म यात्रा के मार्ग पर मेले जैसा माहौल रहा।
*भगवा के साथ शान से लहराते दिखे तिरंगें*
धर्मयात्रा में शामिल हुए लोग भगवा धर्म ध्वजाएं लहरा रहे थे। वहीं काफी लोगों के हाथों में तिरंगा भी शान से लहराते दिखे। आस्था के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति भी लोगों में उमड़ती देखी गई।
*महाराष्ट्र से आए बैंड पर खूब थिरके लोग*
धर्मयात्रा में शामिल महाराष्ट्र से आया बैंड शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस बैंड में शामिल बड़े - बड़े ढोल और नगा पर लोग जमकर नाचे। इस बैंड में महिलाएं भी शामिल रहीं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

