http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन, बीकानेर शाखा द्वारा बीकानेर में घूमर फेस्टिवल में सहभागिता करने वाली 22 बच्चियों को किया गया सम्मानित, वस्त्रदान महादान पोस्टर का हुआ विमोचन

top-news
  • 18 Dec, 2025
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

मारवाड़ अलख, बीकानेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन, बीकानेर शाखा एवं We Are Foundation Trust के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान टूरिज्म द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के घूमर फेस्टिवल में हेल्पिंग हैंड टीम की बच्चियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर 35 बच्चियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में श्री शैलेश चौधरी, सीनियर डीपीओ, बीकानेर एवं श्री प्रमोद कुमार यादव, मंडल मंत्री, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन, बीकानेर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में We Are Foundation Trust की फाउंडर अर्चना सक्सेना गोयल ने बताया कि राजस्थान टूरिज्म द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित राजस्थान लेवल घूमर कार्यक्रम में फाउंडेशन की 22 बच्चियों व महिलाओं ने सहभागिता की। उनके हौसले, मेहनत और निरंतर प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सम्मानित बच्चियों 
चित्रा स्वामी, खुशी स्वामी, पूजा स्वामी, मुद्रिका स्वामी, स्नेहा बदलानी, मोनिका सिंह, प्रियंका सिंह, खुशी कुमारी, चंचल सैनी, स्वाति राजपुरोहित, मानसा रावत, अनुराधा, घूमर गहलोत, अलका पारीक, सुमन भाटी, सरस्वती, गीता रामचंद्रानी, प्रतिभा, राजश्री स्वामी, जोया, खुशी खान, पूजा सारण को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों को नए कंबल एवं नए कपड़े वितरण पर विशेष जोर दिया गया।

इसी अवसर पर हरी सेवा समिति एवं वी आर फाउंडेशन के सहयोग से प्रधानमंत्री हो रहे वस्त्रदान महादान अभियान के पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री शैलेश चौधरी, सीनियर डीपीओ, बीकानेर द्वारा We Are Foundation Trust की फाउंडर अर्चना सक्सेना गोयल को सम्मानित किया गया, वहीं श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा कार्यक्रम की डायरेक्टर अलका पारीक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन को - डायरेक्टर अलका पारीक द्वारा किया गया तथा विजय स्वामी ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में समस्त व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभाला। कार्यक्रम में We Are Foundation Trust की ओर से विजय स्वामी, गुलाब सोनी, भक्तिराम पांडे, मोहिनी शर्मा एडवोकेट, वीणा खुरदरा, राखी रावत, रेणु अरोड़ा, प्रेमलता, शालिनी खत्री, मंजू खत्री, गीता रामचंद्रानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
 इसके अतिरिक्त यूनियन की ओर से आसुराम सोलंकी, गणेश वशिष्ठ, अंसार अहमद, ब्रजेश ओझा, दीनदयाल सोलंकी, पवन कुमार, सोनू कुमार, मोहम्मद सलीम कुरैशी, अंबिका दुबे, जुगल कुमार, राकेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *