http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

सीमावर्ती धोरों में मजबूत होगा रेल नेटवर्क, 3 जिलों में 2.78 लाख करोड़ रुपये से बदलेगी तस्वीर:मारवाङ अलख

top-news
  • 19 Mar, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

*
बीकानेर। राज्य के सीमावर्ती जिलों में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाया जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (वित्त वर्ष 2026-27) पर संसद में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा है कि भारतीय रेलवे वर्तमान में अभूतपूर्व विस्तार और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है।

उत्तरी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में अनुपगढ़-खाजूवाला, जैसलमेर-बाड़मेर- भीलडी और भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ अन्य मार्गों जैसी परियोजनाओं को पहुंच और लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए विकसित किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्री ने बताया है कि राजस्थान में सीमावर्ती क्षेत्र में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।  अनूपगढ़-बीकानेर को जोड़ने के लिए 187 किलोमीटर नई रेल लाइन के कार्य को 2277 करोड़ रुपये के निर्माण करने की डीपीआर तैयार की गई है और स्वीकृति के आगामी चरण में है।
इसके अतिरिक्त जैसलमेर-भाभर/भीलड़ी वाया बाडमेर, 380 किलोमीटर तथा खाजूवाला-जैसलमेर 260 किलोमीटर नई रेल के लिए फाइनल लोकेशन सर्वें का कार्य प्रगति पर है।
रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों से सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में रेल लाइनों के निर्माण से धार्मिक और सामारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजस्थान राज्य में व्यापारिक और सामाजिक पर गहरा असर पड़ेगा।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *