http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार:मारवाङ अलख

top-news
  • 02 Apr, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार:मारवाङ  अलख 

बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी निशांत जैन ने गुरुवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाला। जैन इससे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव थे।  निशांत जैन बाड़मेर और जालौर में जिला कलक्टर के अलावा पर्यटन विभाग के निदेशक सहित विभिन्न पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। पदभार संभालने के बाद कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताए रहेंगी। मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला आदि मौजूद रहे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर जैन को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *