http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

जब हिजाब पहनने वाली बेटी पीएम बनेगी, तब क्या भारत में मंदिर और हिंदू सुरक्षित रह सकेंगे?

top-news
  • 11 Jan, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg




मंदिरों को लूटा और हम देखते रह गए-अजीत डोभाल।

फूट के कारण हिंदू समाज की हार हुई-मोहन भागवत।

हरिद्वार में गंगा के घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे- श्री गंगा सभा।
=================
मुंबई में महानगर पालिका के चुनाव में एआईएमआईएम के प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की पीएम बनेगी। ओवैसी के इस बयान पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि ओवैसी के इस बयान में कोई गलत बात नहीं है, क्योंकि हमारे संविधान के मुताबिक देश का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है। यह सही है कि संविधान के अनुरूप हिजाब पहनने वाली बेटी भी प्रधानमंत्री बन सकती है,लेकिन सवाल उठता है कि जब हिजाब पहनने वाली बेटी पीएम होगी, तब क्या भारत में मंदिर और हिंदू सुरक्षित रह पाएंगे? इतिहास गवाह है कि आक्रमणकारियों ने भारत के मंदिरों को तोड़ा और हिंदुओं का कत्लेआम किया।

हम देखते रह गए:
ओवैसी के बयान के बाद देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल का बयान भी सामने आया है। दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के समारोह में अजीत डोभाल ने कहा कि भारत में मंदिरों को तोड़ा गया  और हम देखते रह गए। हमारा इतिहास हमारे सामने चुनौती पेश करता है। आज भारत के हर युवा के अंदर आग होनी चाहिए। भले ही यह आग बदला लेने वाली न हो, लेकिन हमें इतिहास को ध्यान में रखना चाहिए। यदि हम इतिहास को भूले तो यह एक बड़ी त्रासदी होगी। कुछ लोग देश को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार बैठे हैं।

फूट के कारण हार:
मथुरा-वृंदावन स्थित सुदामा कुटी आश्रम के शताब्दी समारोह में 10 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज कभी भी किसी के शौर्य, वीरता और बल के कारण नहीं हारा है। जब भी पराजय हुई है, तो फूट के कारण हुई। भारत में रहने वाले सभी लोग मूल रूप से हिंदू है, लेकिन बाहरी लोग हमें जातियों और वर्गों में बांट कर देखते हैं। भागवत ने कहा कि संतों ने भी उल्लेख किया है कि भेदभाव मुक्त भारत होना चाहिए।

गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे:
हरिद्वार के घाटों पर पूजा पाठ करवाने वाले पुरोहितों की प्रतिनिधि संस्था श्री गंगा सभा ने मांग की है कि घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। सभा की ओर से कहा गया है कि देश दुनिया से सनातन धर्म को मानने वाले लोग श्रद्धा क ेसाथ घाटों पर पूजा पाठ करते हैं। गंगा नदी को देवी का स्वरूप मानते हुए स्नान करते है। लेकिन गैर हिंदुओं के प्रवेश से सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, क्योंकि गैर हिंदुओं के मन में गंगा मां के प्रति कोई श्रद्धा नहीं होती। जब गैर हिंदू गंगा को मां के रूप में स्वीकार ही नहीं करते तब उन्हें घाटों पर भी नहीं आना चाहिए। यदि अब गैर हिंदू घाटों पर देखा गया तो सभा से जुड़े पुरोहित और कार्मिक गैर हिंदुओं को बाहर निकालने का काम करेंगे। श्री गंगा सभा हर हाल में घाटों की पवित्रता को बनाए रखेगी। 

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *