http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मंगलवार को शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष एक दिवसीय धरने का नोटिस

top-news
  • 06 Mar, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg


मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 2024-25 तक की रिव्यु, बकाया डीपीसी 2025-26 तक की नियमित डीपीसी दिनांक 15.03.2026 तक आयोजित कर काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के आदेश जारी नहीं होने पर प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने दिया दिनांक 17.03.2026 (मंगलवार) कोे शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष एक दिवसीय धरने का नोटिस
बीकानेर, दिनांक 06.03.2026 शुक्रवार. शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य एवं प्रदेश परामर्शक विष्णुदत पुरोहित ने शिक्षा निदेशक के मुख्यालय पर नहीं होने के कारण अतिरिक्त निदेशक श्री शैलेन्द्र देवड़ा (आर.ए.एस.) को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर वार्ता की। 
आचार्य ने बताया कि धरने के नोटिस में सात बिन्दुओं का वर्णन करते हुए स्पष्ट रूप से लिख दिया गया है कि अत्यन्त खेद के साथ लिखना पड़ रहा है कि बार-बार संघ के द्वारा ज्ञापन देने, धरने का नोटिस देने एवं वार्ता करने के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु, बकाया एवं नियमित डीपीसी में विलम्ब किया जा रहा है तथा काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के निर्णय में दोहरापन अपनाया जाकर मंत्रालयिक संवर्ग को इससे वंचित रखा जा रहा है। जिससे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रतिमाह हजारों रूपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी संघ के द्वारा दिनांक 04.11.2024 से 27.12.2024 तक 54 दिन का धरना दिया जिसमें शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल एवं तत्कालीन शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के द्वारा वार्ता में दिये गये आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया था। परन्तु अभी तक मांगों पर पूर्ण कार्यवाही नहीं की गई है। अतः इस नोटिस के माध्यम से संघ सूचित करता है कि निम्नांकित मांगे दिनांक 15.03.2026 तक पूरी कर संघ को सूचित नहीं करने पर दिनांक 17.03.2026 (मंगलवार) को शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष बाध्य होकर प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक का एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी। 
आचार्य ने बताया कि धरने के नोटिस की प्रतियां माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव, शासन सचिव (कार्मिक), शिक्षा सचिव (स्कूल शिक्षा), शिक्षा निदेशक, समस्त संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा), समस्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय), उपनिदेशक प्रशासन, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर को भेज दी गई है।
आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक श्री शैलेन्द्र देवड़ा (आर.ए.एस.) ने वार्ता के दौरान स्पष्ट आश्वासन दिया है कि दिनांक 31.03.2026 तक मंत्रालयिक संवर्ग की समस्त डीपीसी सम्पन्न करवा दी जावेगी।
(कमल नारायण आचार्य)
       प्रदेशाध्यक्ष

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *