खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर, 22 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सोमवार को लूणकरणसर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री गोदारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।जनसुनवाई कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, गोदारा ऑयल मिल्स में होगा।
इसके बाद श्री गोदारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे सायं 7 बजे गणगौर मैदान में मुख्य द्वार निर्माण कार्य, मैदान की चारदीवारी को ऊंचा करने, कांटेदार फिनिशिंग, मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्य का लोकार्पण किया जाएगा, जिस पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। श्री गोदारा द्वारा पशु फाटक की चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इस पर 7.49 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

